विवेकानंद युवाओं के लिए आदर्श

Updated at : 13 Jan 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
विवेकानंद युवाओं के लिए आदर्श

प्रखंडों में भी मनी जयंती कार्यक्रम हुए लातेहार : शहर के गांधी इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरि प्रसाद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित किया. वे युवाअों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए. डॉ प्रसाद स्वामी […]

विज्ञापन
प्रखंडों में भी मनी जयंती कार्यक्रम हुए
लातेहार : शहर के गांधी इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरि प्रसाद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित किया. वे युवाअों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए. डॉ प्रसाद स्वामी विवेकानंद की जयंती पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
डॉ प्रसाद ने कहा कि मात्र 39 वर्ष की आयु में स्वामी जी ने अपनी वाणी एवं आचरण से विश्व को मंत्रमुग्ध कर दिया था. ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि आज के युवाअों में सकारात्मक सोच विकसित करने की जरूरत है.
छात्रा रौशन खातून ने कहा कि स्वामी जी का जीवन हम सबों के लिए एक आदर्श है. हम अपने अंदर की प्रतिभा को निखार कर महान बन सकते हैं. कार्यक्रम में व्याख्याता रामटहल चौधरी व दशरथ साहू ने भी अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र प्रसाद साहू ने किया.
लातेहार. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बनवारी साहू महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ. महाविद्यालय के प्राचार्य रविंद्र प्रसाद, व्याख्याता विनोद कुमार, प्रदीप कुमार तिवारी, नरेश पांडेय, एके राणा, बैद्यनाथ महतो, सुरेश प्रसाद व एनएसस के प्रभारी नवल किशोर प्रसाद ने छात्रों से स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. मौके पर कहकशां परवीन, नेहा, खुशबू, नैना, पिंकी, हिना नाज, शुभा, राजमणी, सुमन, आशा, मनीषा, सीमा व मंजूषा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola