आठ ट्रैक्टर कोयला बरामद
Updated at : 05 Jan 2016 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई.तुबेद कोल ब्लॉक क्षेत्र में अवैध उत्खनन स्थल पर छापामारी लातेहार : पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे के निर्देश पर सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोल ब्लॉक क्षेत्र में अवैध तरीके से कोयला उत्खनन किये जानेवाले क्षेत्रों में पुलिस ने छापामारी की. नेतृत्व पुलिस निरीक्षक केके पांडेय ने किया. उन्होंने बताया कि छापामारी की […]
विज्ञापन
कार्रवाई.तुबेद कोल ब्लॉक क्षेत्र में अवैध उत्खनन स्थल पर छापामारी
लातेहार : पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे के निर्देश पर सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोल ब्लॉक क्षेत्र में अवैध तरीके से कोयला उत्खनन किये जानेवाले क्षेत्रों में पुलिस ने छापामारी की. नेतृत्व पुलिस निरीक्षक केके पांडेय ने किया.
उन्होंने बताया कि छापामारी की सूचना मिल जाने के कारण उत्खनन स्थल से मजदूर एवं कोयला माफिया भाग खड़े हुए. पुलिस ने वहां से आठ ट्रैक्टर अवैध उत्खनन किया गया कोयला एवं बड़ी संख्या में कुदाल, तार, टोकरी, बेलचा समेत पंपिंग सेट के उपकरण बरामद किया है.
श्री पांडेय ने बताया कि इस अवैध उत्खनन का सरगना मोतिउर्ररहमान को चिह्नित किया गया है. अन्य लोगों की सहभागिता की छानबीन की जा रही है. छापामारी दल में थाना प्रभारी अभय शंकर समेत जिला पुलिस के जवान शामिल थे. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया जा सका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




