गढ़वा पुलिस टीम 3-0 से जीती
Updated at : 02 Jan 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

पांडू(पलामू) : रोट्रेक्ट क्लब ऑफ पांडू द्वारा नववर्ष मिलन समारोह सह वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन थाना प्रभारी विजयचंद्र चौधरी ने किया. वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गढ़वा पुलिस टीम व गढ़वा टाउन के बीच खेला गया. गढ़वा पुलिस टीम ने 3-0 से मैच को जीत लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के […]
विज्ञापन
पांडू(पलामू) : रोट्रेक्ट क्लब ऑफ पांडू द्वारा नववर्ष मिलन समारोह सह वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन थाना प्रभारी विजयचंद्र चौधरी ने किया. वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गढ़वा पुलिस टीम व गढ़वा टाउन के बीच खेला गया. गढ़वा पुलिस टीम ने 3-0 से मैच को जीत लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष कमलेश केसरी ने की, जबकि संचालन संजय कुमार गुप्ता व सचिव मनीष गुप्ता ने किया.
इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथियों ने क्लब को कंबल देने का आश्वासन दिया. ताकि जरूरतमंदों के बीच क्लब कंबल का वितरण कर सके. जिन्होंने कंबल देने का आश्वासन दिया, उनमें मुखिया प्रियंका कुमारी ने 101, पंसस गुप्ता ने 51, थाना प्रभारी विजयचंद्र चौधरी ने 101, भाजपा नेता सुनील पासवान ने 51, जिप सदस्य अनिल चंद्रवंशी ने 111 कंबल देकर क्लब को सहयोग करने की बात कही.
इस मौके पर भाई गोविंद सिंह, पूर्व प्रमुख अनुप गुप्ता,विजय चंद्रवंशी, रामविलास सिंह, जवाहर पासवान, बंगाली राय, लव विश्वकर्मा, श्यामसुंदर सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे. अंपायर के रूप में राजेश मार्शल, कामेंट्रेटर के रूप में राधेश्याम विश्वकर्मा, रजनीश कश्यप, रेड रोज पब्लिक स्कूल के निदेशक राजन पांडेय ने सक्रिय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




