तपा पहाड़ी पर भ्रमण व वनभोज का लुत्फ उठाया

Updated at : 02 Jan 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
तपा पहाड़ी पर भ्रमण व वनभोज का लुत्फ उठाया

लातेहार : पहली जनवरी को जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में उत्सव सा माहौल दिखा. काफी संख्या में लोगों ने तपा की पहाड़ी पर भ्रमण किया. लोग यहां वनभोज भी करते देखे गये. इसके अलावा औरंगा नदी तट पर भी काफी संख्या में लोग भ्रमण के लिए पहुंचे. शहर से दूर पोचरा पंचायत स्थित […]

विज्ञापन
लातेहार : पहली जनवरी को जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में उत्सव सा माहौल दिखा. काफी संख्या में लोगों ने तपा की पहाड़ी पर भ्रमण किया. लोग यहां वनभोज भी करते देखे गये. इसके अलावा औरंगा नदी तट पर भी काफी संख्या में लोग भ्रमण के लिए पहुंचे. शहर से दूर पोचरा पंचायत स्थित ततहा गरम जलकुंड में भी भीड़ दिखी. मान्यता है कि गरम जलकुंड में नहाने से चर्म रोग दूर होता है.
इधर, नव वर्ष को लेकर शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. भीड़ के कारण यहां अव्यस्था का माहौल था. कतार नहीं लगने से माता के दर्शन व प्रसाद चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं में आपाधापी मची थी. वहीं काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर में अहले सुबह से ही लोग पूजा के लिए पहुंचने लगे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola