विद्यालय भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी

Updated at : 31 Dec 2015 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी

लातेहार : झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आवंटित 58 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मॉडल उच्च विद्यालय पांडेयपुरा के भवन निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत ग्रामीणों ने की है. कई ग्रामीणों ने बताया कि जब निम्न स्तर की सामग्री लगाने का विरोध किया गया, तो उन्हें झूठे केस में […]

विज्ञापन
लातेहार : झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आवंटित 58 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मॉडल उच्च विद्यालय पांडेयपुरा के भवन निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत ग्रामीणों ने की है.
कई ग्रामीणों ने बताया कि जब निम्न स्तर की सामग्री लगाने का विरोध किया गया, तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी मिल रही है. वहीं निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की शिकायत है कि उन्हें सरकारी दर पर मजदूरी नहीं दी जा रही है. निर्धारित मजदूरी मांगने पर काम से हटाने की चेतावनी दी जाती है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल भवन निर्माण का ठेका लेनेवाले संवेदक ने उक्त क्षेत्र के एक संवेदक को पेटी पर काम दे दिया है. जिले में अभियंताओं की कमी के कारण योजनाओं की मॉनीटरिंग नहीं हो पा रही है. यही कारण है कि भवन निर्माण कार्य में दो नंबर की ईंट व हैंड ब्रोकेन चिप्स का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है.
जानकारी ही नहीं है : डीइओ
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कारु दास ने कहा कि उन्हें पांडेयपुरा में भवन निर्माण कार्य शुरू होने संबंधी कोई जानकारी नहीं है. संवेदक ने भी औपचारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है. उन्होंने कहा कि अभियंताओं की कमी का आलम यह है कि एमबी बुक करने के लिए रांची भेजा जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola