कल हैदरनगर शहर में बिजली बंद रहेगी
Updated at : 30 Dec 2015 12:48 AM (IST)
विज्ञापन

हैदरनगर : जपला विद्युत सब स्टेशन से हैदरनगर शहर में की जाने वाली आपूर्ति मेंटनेंस कार्य को लेकर गुरुवार को बंद रहेगी. लाइमैन गुड्डू पांडेय ने बताया कि बस स्टैंड के समीप पुराने जर्जर डीपीएस को बदलकर रेल पोल लगाया जायेगा. इसे लेकर 31 दिसंबर को दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक […]
विज्ञापन
हैदरनगर : जपला विद्युत सब स्टेशन से हैदरनगर शहर में की जाने वाली आपूर्ति मेंटनेंस कार्य को लेकर गुरुवार को बंद रहेगी. लाइमैन गुड्डू पांडेय ने बताया कि बस स्टैंड के समीप पुराने जर्जर डीपीएस को बदलकर रेल पोल लगाया जायेगा.
इसे लेकर 31 दिसंबर को दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति हैदरनगर शहर में बंद रहेगी. वहीं इसी स्थान पर पांच जनवरी को चैनल, डीपी लगाने के कार्य को लेकर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक आपूर्ति बंद की जायेगी. इससे हैदरनगर शहर के अलावा मोकहर कला और इमामनगर बरेवा पंचायत के सभी गांव में आपूर्ति नहीं हो पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




