विरोध में रोड जाम, ठप किया कोलियरी में काम

Updated at : 29 Dec 2015 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध में रोड जाम, ठप किया कोलियरी में काम

बालूमाथ : अपहृत सीसीएलकर्मी का सुराग नहीं बालूमाथ (लातेहार) : तेतरियाखाड़ दोकनाही निवासी अपहृत सीसीएलकर्मी राजू उरांव का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. इसके विराेध में परिजनाें व ग्रामीणों ने सोमवार को बालूमाथ-मुरपा मोड़ के समीप दाे घंटे तक एनएच 99 को जाम किया. वहीं विस्थापित मजदूर समिति ने सुबह 10 […]

विज्ञापन
बालूमाथ : अपहृत सीसीएलकर्मी का सुराग नहीं
बालूमाथ (लातेहार) : तेतरियाखाड़ दोकनाही निवासी अपहृत सीसीएलकर्मी राजू उरांव का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. इसके विराेध में परिजनाें व ग्रामीणों ने सोमवार को बालूमाथ-मुरपा मोड़ के समीप दाे घंटे तक एनएच 99 को जाम किया. वहीं विस्थापित मजदूर समिति ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तेतरियाखाड़ कोलियरी का कार्य ठप करा दिया.
लातेहार एसडीपीओ हरदीप पी जनार्दन ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर राजू को रिहा करा लिया जायेगा. इसके बाद जामकर्ताओं ने जाम हटाया. ज्ञात हो कि गुरुवार की रात राजू उरांव का अपहरण कर लिया गया है. फिरौती की मांग की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola