कांग्रेस देश की आवश्यकता

Updated at : 29 Dec 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस देश की आवश्यकता

लातेहार : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन कर की गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस देश की आवश्यकता है. कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांतों पर चल कर […]

विज्ञापन
लातेहार : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन कर की गयी.
मौके पर जिलाध्यक्ष श्री शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस देश की आवश्यकता है. कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांतों पर चल कर ही देश प्रगति के रास्ते पर चल सकता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई सच्चे राष्ट्रभक्त दिये, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना खून बहाया था.
जिला उपाध्यक्ष रामयश पाठक एवं प्रदेश प्रतिनिधि सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने ही आधुनिक भारत का निर्माण किया. जब तक कांग्रेस ने देश की बागडोर संभाली, देश को उन्नति के रास्ते पर अग्रसर किया. श्रीराम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया है. मौके पर मुनेश्वर उरांव, शहीदा बीबी, धनंजय सिंह, आलोक कुमार मंटू, रामकिशोर सिंह, धनेश्वर सिंह, मोफिल खान, असगर खान, रामसेवक उरांव, सुरेंद्र भारती आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola