कांग्रेस की नीति-सिद्धांत जन-जन तक पहुंचायें : रंजीत

Updated at : 29 Dec 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की नीति-सिद्धांत जन-जन तक पहुंचायें : रंजीत

बरवाडीह : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राजू ने की. इससे पूर्व महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्री राजू ने कांग्रेस की नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर […]

विज्ञापन
बरवाडीह : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राजू ने की. इससे पूर्व महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्री राजू ने कांग्रेस की नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया. कहा कि इसी नीति-सिद्धांतों पर चल कर देश को उन्नति के शिखर पर ले जाया जा सकता है.
गोपाल राजवंशी ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है. अन्य वक्ताओं ने भी कांग्रेस की नीति-सिद्धांतों से ही देश की समुचित विकास की बात कही. मौके पर अशोक कुमार सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, आनंद गुप्ता, काजमी अनवर, सिद्धनाथ प्रसाद, संतोष कुमार यादव, मो नौशाद, अाफताब अंसारी, सुबोध चंद्र पाल, उपेंद्र प्रसाद, अशोक प्रसाद, टुनटुन कुमार, रविंद्र कुमार, बिनू सहाय, मोहित कुमार, सुरेश भुइयां, राजेंद्र सिंह, नीबू लाल सिंह, अरुण कुमार समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण
बारियातू : कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर कांग्रेसियों ने पौधरोपण किया. कहा कि पेड़ जीवन के लिए जरूरी हैं.
लोगों को हर खुशी के मौके पर एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए. वक्ताअों ने कहा कि नये लोगों को कांग्रेस से जोड़ कर नये सिरे से पार्टी की नींव मजबूत की जायेगी. मौके पर मो मुमताज, मो सफीक, मनोज राम, मो महबूब, राजेश, अवध किशोर सिंह, उपेंद्र गंझू समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola