बालूमाथ से सीसीएल कर्मी को अगवा किया

Updated at : 27 Dec 2015 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
बालूमाथ से सीसीएल कर्मी को अगवा किया

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखाड़ कोलियरी के समीप दोकनाही गांव से अशोका पिपरवार कोलियरी के मजदूर राजू उरांव (25) का गुरुवार की रात अपहरण कर लिया गया है. अपराधियों ने राजू को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये फिरौत मांगी है. राजू उरांव की पत्नी तारामनी देवी ने थाना में आवेदन दिया है. […]

विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखाड़ कोलियरी के समीप दोकनाही गांव से अशोका पिपरवार कोलियरी के मजदूर राजू उरांव (25) का गुरुवार की रात अपहरण कर लिया गया है.
अपराधियों ने राजू को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये फिरौत मांगी है. राजू उरांव की पत्नी तारामनी देवी ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि गांव के ही सीताराम उरांव के यहां सगाई की पार्टी थी. वहां से खाना खाकर उसके पति बाइक से घर आ रहे थे. इसी क्रम में उनका अपहरण कर लिया गया. सुबह राजू उरांव की बाइक घर के बाहर खड़ी मिली.
शुक्रवार की दोपहर उसके मोबाइल पर पति के ही मोबाइल नंबर से अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 15 लाख रुपये फिरौती की मांग की. थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि राजू की रिहाई को लेकर टीम गठित कर छापामारी की जा रही है.
शीघ्र ही उसे मुक्त करा लिया जायेगा. ज्ञात हो कि राजू उरांव अशोका पिपरवार कोलियरी में जेनरल मजदूर के पद पर कार्यरत है. वह छुट्टी पर घर आया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola