फर्जीवाड़ा के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Updated at : 23 Jun 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

लातेहार. बरवाडीह थाना क्षेत्र के बमनडीह ग्रामवासी अनिल कुमार गुप्ता एवं अनिता देवी के नेतृत्व में एसपी से मिले. फर्जीवाड़ा के आरोपी तरुण अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग की. बताया कि आरोपी ने दूसरे की जमीन दिखा कर कई लोगों से एडवांस ले लिया है. जब उसे रजिस्ट्री करने को कहा जाता है, तो स्वयं […]

विज्ञापन

लातेहार. बरवाडीह थाना क्षेत्र के बमनडीह ग्रामवासी अनिल कुमार गुप्ता एवं अनिता देवी के नेतृत्व में एसपी से मिले. फर्जीवाड़ा के आरोपी तरुण अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग की. बताया कि आरोपी ने दूसरे की जमीन दिखा कर कई लोगों से एडवांस ले लिया है. जब उसे रजिस्ट्री करने को कहा जाता है, तो स्वयं को उरांव जाति का बताते हुए सीएनटी एक्ट खत्म होने पर रजिस्ट्री करने की बात कहता है. मालूम हो कि तरुण अग्रवाल पर फर्जीवाड़ा के आरोप में अनिता देवी ने चार अप्रैल को बरवाडीह थाना में मुकदमा दर्ज कराया था. इसके ढाई माह बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत की. ग्रामीणों के अनुसार एसपी ने मामले में शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola