पुलिस ने स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

पुलिस ने स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

विज्ञापन

चंदवा़ पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशन में गुरुवार को स्थानीय ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय के सभागार में पुलिस द्वारा कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें पुअनि अजीत कुमार तथा राकेश महतो ने विद्यार्थियों को उनके अधिकार और विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी. बच्चों को शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, बाल हिंसा, बाल शोषण, बाल मजदूरी तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध बनाये गये कानूनों के बारे में जागरूक किया. इसके साथ ही छात्राओं और बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी समझाया गया, ताकि वे किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार की पहचान कर सकें और समय पर आवाज उठा सकें. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को कानून की जानकारी होना आवश्यक है, जिससे वे सही और गलत में फर्क कर सकें और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें. उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से भी समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे. पुलिस ने फरार रविंद्र व छोटन गंझू के घर चिपकाया इश्तेहार

चंदवा. न्यायालय के आदेश पर सेरंगदाग (लोहरदगा) पुलिस और बेतर ओपी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को हेसला बांझी टोला में कांड संख्या 04/22 के अभियुक्त रविंद्र गंझू और कांड संख्या 07/23 के अभियुक्त रविंद्र व छोटन गंझू के घर पर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस टीम ने गांव में ढोल बजाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिवत इश्तेहार तामील किया. पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं और पुलिस को उनकी तलाश है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय के भीतर वे न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध आगे की नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola