एक माह से लापता है विवाहिता

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के लेधपा ग्राम निवासी धनदेव लोहरा की पत्नी सरावती देवी एक माह से घर से लापता है. इस संबंध में सरावती के पिता नंद किशोर लोहरा ने दामाद धनदेव लोहरा पर सरावती की हत्या कर शव को छुपा देने का आरोप लगाते हुए लातेहार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नंदकिशोर […]
लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के लेधपा ग्राम निवासी धनदेव लोहरा की पत्नी सरावती देवी एक माह से घर से लापता है. इस संबंध में सरावती के पिता नंद किशोर लोहरा ने दामाद धनदेव लोहरा पर सरावती की हत्या कर शव को छुपा देने का आरोप लगाते हुए लातेहार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नंदकिशोर लोहरा ने सदर थाना पुलिस पर शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा से मुलाकात कर दामाद धनदेव लोहरा को गिरफ्तार कर उससे इस संबंध में पूछताछ करने की मांग की थी. एसपी ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होता देख नंदकिशोर लोहरा हताश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




