जनता दरबार में 20 आवेदनों का निबटारा

Updated at : 21 Jun 2015 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में 20 आवेदनों का निबटारा

लातेहार. समाहरणालय में आयोजित शुक्रवारीय जनता दरबार में अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. 20 आवेदनों का निबटारा कर संबंधित विभागों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा. बारियातू प्रखंड के खालसा (पंचायत शीशी) के ग्रामीणों ने कमलापति सिंह पर गांव के मुखिया के पति को झूठे केस में फंसाने एवं ग्रामीणों को धमकी […]

विज्ञापन

लातेहार. समाहरणालय में आयोजित शुक्रवारीय जनता दरबार में अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. 20 आवेदनों का निबटारा कर संबंधित विभागों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा. बारियातू प्रखंड के खालसा (पंचायत शीशी) के ग्रामीणों ने कमलापति सिंह पर गांव के मुखिया के पति को झूठे केस में फंसाने एवं ग्रामीणों को धमकी देने का आरोप लगाया. इस संबंध में थाना प्रभारी व पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई हेतु आवेदन अग्रसारित किया गया. बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर पंचायत के अरफान अंसारी ने मिर्गी के इलाज हेतु चिकित्सा अनुदान देने की गुहार लगायी. अपर समाहर्ता ने इस संबंध में सिविल सर्जन लातेहार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. लातेहार सदर क्षेत्र के कई लोगों ने नगर पंचायत द्वारा शौचालय का ऋण चुकता करने की नोटिस की जानकारी अपर समाहर्ता को दी. ऋण माफ करने का अनुरोध किया. इस पर अपर समाहर्ता ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को शौचालय ऋण का अभिलेख उपलब्ध कराते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. चंदवा प्रखंड के बखारेली निवासी महादेव महतो ने जंगली हाथी द्वारा मकान को क्षति पहंुचाने एवं अनाज खा जाने के एवज में मुआवजा देने का अनुरोध किया. जनता दरबार में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव व जन शिकायत कोषांग की अमीना आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola