कूप लाभुकों ने की भुगतान की मांग

Updated at : 13 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
कूप लाभुकों ने की भुगतान की मांग

बारियातू. राज्य के मनरेगा आयुक्त विजय कुमार सिंह के निर्देश के बावजूद कूप लाभुकों को अब तक भुगतान नहीं मिल पाया है. भुगतान नहीं होने से प्रखंड के डाढ़ा, शिबला, साल्वे, गोनिया, टोंटी व अमरवाडीह के 40 लाभुक परेशान हैं. लाभुकों ने पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व कंप्यूटर ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. […]

विज्ञापन

बारियातू. राज्य के मनरेगा आयुक्त विजय कुमार सिंह के निर्देश के बावजूद कूप लाभुकों को अब तक भुगतान नहीं मिल पाया है. भुगतान नहीं होने से प्रखंड के डाढ़ा, शिबला, साल्वे, गोनिया, टोंटी व अमरवाडीह के 40 लाभुक परेशान हैं. लाभुकों ने पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व कंप्यूटर ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. गोविंद राणा, फुलवा मासोमात, मो रसीद, इसराफिल, मेहंदी हसन समेत कई लाभुकों ने कहा कि उन्होंने कूप निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. लेकिन भुगतान नहीं होने से वे मजदूरी समेत अन्य सामग्रियों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं. बेमौसम बरसात में कूप धंसने की आशंका है. लाभुक यमुना प्रजापति ने बताया कि रोजगार सेवक सतेंद्र कुमार ने उन्हें तीन एफटीओ नंबर (295272, 235820 व 186470) दिया था. कंप्यूटर पर जांच करने पर उक्त एफटीओ का पता नहीं चल रहा है. लाभुकों ने बरसात से पूर्व भुगतान की मांग उपायुक्त से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola