कस्तूरबा संगम में छात्राओं के लिए कई प्रतियोगिता

Updated at : 13 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा संगम में छात्राओं के लिए कई प्रतियोगिता

13 चांद 4 : एकांकी प्रस्तुत करती बच्चियां चंदवा. समर कैंप 2015 को लेकर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को कस्तूरबा संगम संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीइइओ सुनील केसरी ने की. लेखा पदाधिकारी संजय कुमार ने कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला. वार्डन अरुणा लकड़ा ने सीनियर-जूनियर वर्ग में बैडमिंटन, शतरंज, फुटबॉल, […]

विज्ञापन

13 चांद 4 : एकांकी प्रस्तुत करती बच्चियां चंदवा. समर कैंप 2015 को लेकर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को कस्तूरबा संगम संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीइइओ सुनील केसरी ने की. लेखा पदाधिकारी संजय कुमार ने कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला. वार्डन अरुणा लकड़ा ने सीनियर-जूनियर वर्ग में बैडमिंटन, शतरंज, फुटबॉल, 100, 200 व 400 मीटर की दौड़, लोक नृत्य, एकल गायन, विज्ञान प्रदर्शनी, हस्तकला, पेंटिंग, नृत्य, नाटक में अव्वल प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की. निर्णायक मंडली में बीइइओ, लेखा पदाधिकारी, वार्डन व शिक्षिका श्वेता कुमारी शामिल थे. संगम में वर्ग छह से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर विद्यालय की लेखापाल सविता टोप्पो, शिक्षिका कांति कुजूर, गौरी सांवरिया, पदमिनी टोप्पो, शिक्षक रंजन विश्वकर्मा, लाल बहादुर विश्वकर्मा के अलावे उर्मिला कुमारी, मिलरेड लकड़ा, अमरदीप लकड़ा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. 15 मई को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन लातेहार में किया गया है. प्रखंड स्तरीय अव्वल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola