पुलिस ने बंद कराया निर्माण कार्य

Updated at : 13 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने बंद कराया निर्माण कार्य

13 चांद 1 : विद्यालय भूमि पर की गयी नींव की खुदाई. प्रतिनिधि, चंदवाराजकीय कृत प्लस टू हाइस्कूल की भूमि पर 11 मई को अलौदिया निवासी बनवारी साव द्वारा चुपके से नींव की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया. भनक लगते ही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो अनिसुद्दीन ने इसकी सूचना डीइओ लारेंस बा […]

विज्ञापन

13 चांद 1 : विद्यालय भूमि पर की गयी नींव की खुदाई. प्रतिनिधि, चंदवाराजकीय कृत प्लस टू हाइस्कूल की भूमि पर 11 मई को अलौदिया निवासी बनवारी साव द्वारा चुपके से नींव की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया. भनक लगते ही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो अनिसुद्दीन ने इसकी सूचना डीइओ लारेंस बा को दी. उनसे निर्देश मिलते ही चंदवा थाना में आवेदन देकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की. आवेदन में कहा गया है कि ग्राम अलौदिया के खाता नंबर 29 व प्लॉट नंबर 597 पर गैर कानूनी रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है.1957 में हुई थी स्कूल की स्थापना : आठ अगस्त 1957 को स्थापित यह हाइस्कूल अब राजकीय कृत प्लस टू हाइस्कूल के रूप में जाना जाता है. इसके निर्माण हेतु 4.86 एकड़ भूमि दान स्वरूप दी गयी थी. इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण भी किया गया है. इसे लेकर उच्च न्यायालय रांची में इंजेक्शन एसए 48/07 के तहत मामला चल रहा है. प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि विवादित भूमि पर उच्च न्यायालय में मामला चल रहा है. इसके बावजूद बनवारी साव द्वारा अवैध रूप से नीव खुदाई आरंभ किया गया था. फिलवक्त निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है. प्रभारी प्राचार्य ने अंचल कार्यालय द्वारा विद्यालय भूमि का सीमांकन रिपोर्ट प्रस्तुत किया है. नक्शा के साथ जांच रिपोर्ट संलग्न है. मापी में अलौदिया व टुढ़ामू गांव की 17 प्लॉट का रकबा दर्शाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola