योजनाओं का लाभ उठायें : बीडीओ

Updated at : 12 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ उठायें : बीडीओ

12 लेट 12- कार्यक्रम को संबोधित करते बीडीओलातेहार. प्रखंड सह अंचल दिवस पर बीडीओ उत्तम प्रसाद एवं सीओ ललन प्रसाद ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की. बीडीओ ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं अटल दुर्घटना बीमा समेत कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियों को दी. […]

विज्ञापन

12 लेट 12- कार्यक्रम को संबोधित करते बीडीओलातेहार. प्रखंड सह अंचल दिवस पर बीडीओ उत्तम प्रसाद एवं सीओ ललन प्रसाद ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की. बीडीओ ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं अटल दुर्घटना बीमा समेत कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियों को दी. अंचलाधिकारी ने अपने नजदीकी बैंक में खाता खुलवाने एवं इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. मौके पर उप प्रमुख समशुल होदा, राजस्व कर्मचारी कृष्णा राम, रामनंदन राम, बीपीओ तरसीला टोप्पो, युगेश्वर रजक, स्वास्तिन कुजूर, मुखिया रामेश्वर सिंह, प्रमीला देवी, रामदयाल उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे. इधर, कई ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल दिवस को सिर्फ खानापूर्ति करार दिया. उनका कहना था कि इससे पूर्व आयोजित दिवस में दिये गये आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola