जनता दरबार में 35 मामलों का निबटारा

Updated at : 12 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में 35 मामलों का निबटारा

12 लेट 6- समस्या सुनते उपायुक्त.प्रतिनिधि, लातेहारउपायुक्त बालमुकुंद झा ने मंगलवारीय जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उसके निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया. जनता दरबार में कुल 35 मामलों का निष्पादन किया गया. मटलौंग (मनिका) की समरून देवी, अमीता कुमारी, बालेश्वर यादव, ईश्वर यादव […]

विज्ञापन

12 लेट 6- समस्या सुनते उपायुक्त.प्रतिनिधि, लातेहारउपायुक्त बालमुकुंद झा ने मंगलवारीय जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उसके निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया. जनता दरबार में कुल 35 मामलों का निष्पादन किया गया. मटलौंग (मनिका) की समरून देवी, अमीता कुमारी, बालेश्वर यादव, ईश्वर यादव ने सरकारी प्रावधान के तहत चिकित्सीय खर्च हेतु अनुदान देने का अनुरोध किया. उपायुक्त ने प्रावधानों के अनुसार पीडि़तों को यथाशीघ्र चिकित्सा अनुदान देने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया. लातेहार के कुमंडीह गांव निवासी नि:शक्त प्रदीप यादव एवं मुनाजी खातून (मनिका) ने सरकारी सहायता मुहैया कराने की मांग की. इस संबंध में श्री झा ने जिला सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को नि:शक्तों को मिलनेवाली सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बेतला की मुखिया प्रमीला देवी ने अपने ही पंचायत के कूप निर्माण के लाभुक बंधन मांझी पर झूठा आरोप लगा कर परेशान करने का आरोप लगाया. उपायुक्त ने इस संबंध में उप विकास आयुक्त शकील जब्बार को जांच करने का निर्देश दिया. लातेहार प्रखंड के ग्राम जलता लेधपा निवासी तिलेश्वर उरांव ने शीशल प्लांटेशन के बकाया मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की. मनिका के जान्हों ग्राम वासियों ने ग्राम बरयटोला के रांझवा नाला पर माइक्रोलिफ्ट निर्माण का अंतिम भुगतान कराने की मांग की. उपायुक्त ने डीडीसी को जांच कर भुगतान करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में वृद्धा पेंशन, जमीन दाखिल खारिज, पारिवारिक लाभ, इंदिरा आवास आदि के मामले भी आये. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव तथा जन शिकायत कोषांग की अमीना मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola