जवानों ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
Updated at : 12 May 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

बेतला (लातेहार) : बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला के अखरा में रविवार की शाम चापानल पर पानी लेने गयी आठ वर्षीय बच्ची के साथ सीआरपीएफ 112 बटालियन के दो जवानों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया.दोनों जवान खोजी कुत्ते के साथ थे. एक ने कुत्ते को पकड़े रखा, दूसरा जवान बच्ची को प्राथमिक विद्यालय के […]
विज्ञापन
बेतला (लातेहार) : बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला के अखरा में रविवार की शाम चापानल पर पानी लेने गयी आठ वर्षीय बच्ची के साथ सीआरपीएफ 112 बटालियन के दो जवानों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया.दोनों जवान खोजी कुत्ते के साथ थे. एक ने कुत्ते को पकड़े रखा, दूसरा जवान बच्ची को प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में ले गया. पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे. आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को सीआरपीएफ कैंप के समीप सुबह छह बजे से तीन घंटे तक बेतला-मेदिनीनगर मार्ग जाम किया. लोग आरोपी जवानों पर मामला दर्ज करने व सीआरपीएफ कैंप को बेतला से हटाने की मांग कर रहे थे.
डीएसपी अनूप बड़ाइक व थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. इससे पहले सीआरपीएफ के सीओ रामपलट ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोषी जवानों पर कार्रवाई होगी. ग्रामीणों ने कहा, कार्रवाई नहीं होती है, तो दो दिन के बाद पुन: जाम किया जायेगा.
जवानों ने किया इनकार
सीआरपीएफ के सीओ रामपलट ने कहा : आरोपी जवानों ने मुङो बताया कि वे खोजी कुत्ते के साथ जा रहे थे. चापानल के पास लड़की डर से चिल्लाने लगी और निकट के शौचालय में चली गयी. जवानों के ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




