शिविर में दी गयी कानून की जानकारी

Updated at : 11 May 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में दी गयी कानून की जानकारी

लातेहार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शहर के संत जेवियर्स एकेडमी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. अधिवक्ता अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि कानून की बुनियादी जानकारी हर किसी के लिए आवश्यक है. सरकार द्वारा बाल श्रम एवं बाल विवाह रोकने के लिए कई कानून बनाये गये हैं. उन्होंने उपस्थित […]

विज्ञापन

लातेहार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शहर के संत जेवियर्स एकेडमी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. अधिवक्ता अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि कानून की बुनियादी जानकारी हर किसी के लिए आवश्यक है. सरकार द्वारा बाल श्रम एवं बाल विवाह रोकने के लिए कई कानून बनाये गये हैं. उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार कानून की जानकारी दी. प्राधिकार द्वारा ही राजकीय बालक उवि में आयोजित दूसरे विधिक जागरूकता शिविर में अधिवक्ता बनवारी प्रसाद ने कहा कि बाल मजदूरी अपराध है. सरकार द्वारा छह से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने लोगों से आसपास के अनामांकित बच्चों का दाखिला विद्यालय मंे कराने की अपील की. मौके पर प्राचार्य अर्जुन सिंह, प्रीति भारती, फादर सेलेस्टिंग डुंगडुंग एवं प्राधिकार के सहायक चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola