पुलिस व टीपीसी में मुठभेड़

Updated at : 09 May 2015 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस व टीपीसी में मुठभेड़

चंदवा : शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे चंदवा थाना क्षेत्र के चीरो गांव स्थित औराही टोला में उग्रवादी संगठन टीपीसी व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से करीब 50 चक्र गोलियां चली. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. करीब 40 मिनट तक चली मुठभेड़ में पुलिस को भारी […]

विज्ञापन
चंदवा : शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे चंदवा थाना क्षेत्र के चीरो गांव स्थित औराही टोला में उग्रवादी संगठन टीपीसी व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से करीब 50 चक्र गोलियां चली. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. करीब 40 मिनट तक चली मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी लटदाग जंगल की ओर भाग निकलने में कामयाब रहे.
घटनास्थल से पुलिस ने हथियार व सामान बरामद किया है. चंदवा थाना के प्रभारी थानेदार उपेंद्र मंडल ने बताया कि लातेहार एसपी अजय लिंडा को चीरो गांव में प्रभातजी के दस्ते के उग्रवादियों के जमा होने की सूचना मिली थी. पुलिस की टीम ने उग्रवादियों को घेर का प्रयास किया. इसी दौरान उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
उग्रवादियों की संख्या करीब 10-12 थी. जवाब में पुलिस ने भी 20-22 राउंड गोली चलायी. मंडल के नेतृत्व में अभियान में एसआइ आरएन सिंह, शुकरा उरांव, जवान राकेश सिंह, राजू कुमार राम, दीपक गुप्ता, राम किशुन राम समेत जवान शामिल थे. मुठभेड़ के बाद पुलिस उग्रवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola