ePaper

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 400 लोगों का हुआ इलाज

Updated at : 18 Sep 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 400 लोगों का हुआ इलाज

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 400 लोगों का हुआ इलाज

विज्ञापन

लातेहार ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा ने सदर प्रखंड के पोचरा पंचायत में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. सांसद के स्वास्थ्य प्रतिनिधि डाॅ चंदन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वस्थ्य व निरोग बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने देशवासियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए कई योजनाएं चलायी हैं और इसका लाभ हर वर्ग और हर संप्रदाय के लोग ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि सांसद कालीचरण सिंह के सहयोग और प्रयास से इस शिविरि का आयोजन किया गया है. महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी खोयी प्रतिष्ठा व वैभव प्राप्त कर रहा है. पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है. अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश भारत से दोस्ताना संबंध बनाये रखना चाह रहा है. इस शिविर में चिकित्स्कों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने 400 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया. मंच का संचालन नागमणि व धन्यवाद ज्ञापन मिलन शुक्ला ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि विष्णु देव प्रसाद, मुखिया रामजी सिंह, मुकेश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, नगर सांसद प्रतिनिधि आनंद सिंह, दीपक पासवान, पंकज देव सिंह, लाल शंभू नाथ शाहदेव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola