दो ट्रैक्टर कोयला जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2015 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ : बालूमाथ थाना प्रभारी अजय कुमार ने सूचना के आधार पर मंगलवार की रात गणोशपुर कारीमाटी जंगल के समीप से दो ट्रैक्टर अवैध कोयला जब्त किया. दोनों ट्रैक्टर पर तीन-तीन टन कोयला लदा था. प्रशिक्षु डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने बताया कि सूचना मिली थी कि कारीमाटी जंगल से अवैध कोयला लेकर दो ट्रैक्टर अन्यत्र […]
विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ थाना प्रभारी अजय कुमार ने सूचना के आधार पर मंगलवार की रात गणोशपुर कारीमाटी जंगल के समीप से दो ट्रैक्टर अवैध कोयला जब्त किया. दोनों ट्रैक्टर पर तीन-तीन टन कोयला लदा था. प्रशिक्षु डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने बताया कि सूचना मिली थी कि कारीमाटी जंगल से अवैध कोयला लेकर दो ट्रैक्टर अन्यत्र जा रहे हैं.
उसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. जंगल व अंधेरे का लाभ उठा कर दोनों ट्रैक्टर के चालक भागने में सफल रहे. ट्रैक्टर के मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




