टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2015 3:30 AM (IST)
विज्ञापन

मांडऱ : एनएच-75 पर मांडर शिव मंदिर के निकट सोमवार को तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार विनोद प्रसाद (40 वर्ष) की मौत हो गयी. वह बालूमाथ के कमातु गणोशपुर का रहनेवाला था़ घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है़ बताया जा रहा है कि विनोद प्रसाद अपनी बाइक (जेएच 02पी-6237) […]
विज्ञापन
मांडऱ : एनएच-75 पर मांडर शिव मंदिर के निकट सोमवार को तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार विनोद प्रसाद (40 वर्ष) की मौत हो गयी. वह बालूमाथ के कमातु गणोशपुर का रहनेवाला था़ घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है़
बताया जा रहा है कि विनोद प्रसाद अपनी बाइक (जेएच 02पी-6237) से अकेले बालूमाथ से रांची जा रहा था़ इसी क्रम में रांची की ओर से आ रहे टैंकर (जेएच 14बी-8764) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घायलावस्था में ग्रामीण उसे मांडर रेफरल अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ परिजनों के अनुसार विनोद प्रसाद यूएसए बीज कंपनी में फील्ड वर्कर के रूप में कार्यरत था़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है़ साथ ही टैंकर को जब्त कर लिया है़
घर में आग लगी, 30 हजार की संपत्ति का नुकसान : मनिका. प्रखंड के कोरीद गांव में रविवार की रात अरविंद भुइयां के घर में आग लग गयी़ अगलगी से घर में रखे अनाज समेत लगभग 30 हजार की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




