कर्क राशिफल 14 अप्रैल 2026: करियर में सावधानी, रिश्तों में मधुरता की जरूरत
Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Apr 2026 4:40 AM
Aaj Ka Kark Rashifal 14 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Kark Rashifal 14 April 2026: आज चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. मीन राशि में चार ग्रहों की उपस्थिति आपको भाग्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगी. वहीं, शुक्र का दशम भाव में होना आपके पेशेवर जीवन में सकारात्मकता लाएगा.
करियर और बिजनेस: व्यापार में आज कोई नया निवेश न करें. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है. हालांकि, शुक्र के प्रभाव से कला और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होने की संभावना है. धैर्य बनाए रखें.
लव लाइफ: पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. फोन पर बातचीत के दौरान वाणी में मधुरता बनाए रखें, अन्यथा छोटी-सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है. रात में डिनर का कार्यक्रम तनाव कम करने में सहायक होगा. अपने साथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करें.
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्याएँ परेशान कर सकती हैं. बाहर का खाना खाने से बचें. मंगल और शनि की दृष्टि स्वास्थ्य में अचानक उतार-चढ़ाव ला सकती है. अधिक पानी पिएँ और हल्का व्यायाम करें.
- सावधानी: आज उधार देने या लेने से बचें.
- उपाय: मंगलवार होने के कारण आज हनुमान जी की मंदिर में पूजा-अर्चना करें.
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










