पुलिस लाइन भवन शीघ्र पूरा करें : एसपी

Published at :09 Mar 2015 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस लाइन भवन शीघ्र पूरा करें : एसपी

एसपी ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया, संवेदक को दिया निर्देश लातेहार : पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने शहर के रेलवे स्टेशन रोड में औरंगा नदी के किनारे बन रहे पुलिस लाइन भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया. कहा कि शीघ्र ही पुलिस लाइन […]

विज्ञापन
एसपी ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया, संवेदक को दिया निर्देश
लातेहार : पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने शहर के रेलवे स्टेशन रोड में औरंगा नदी के किनारे बन रहे पुलिस लाइन भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया. कहा कि शीघ्र ही पुलिस लाइन को यहां स्थानांतरित किया जायेगा. यहां पानी व बिजली की माकूल व्यवस्था करने का भी निर्देश संवेदक को दिया गया.
संवेदक ने बताया कि यहां बोरिंग सफल नहीं हो पा रहा है. एसपी ने शहर के विभिन्न सड़कों एवं चौक-चौराहों का भी निरीक्षण किया व ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. कहा कि जाम की स्थिति से निबटने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करना आवश्यक है. उन्होंने बाइपास चौक पर रुक कर ट्रैफिक का अवलोकन किया. इस दौरान अनुमंडलीय पुलिस उपाधीक्षक रौशन गुड़िया, पुलिस निरीक्षक विवेकानंद ठाकुर, थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola