महिला दिवस पर लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

लातेहार. उपायुक्त राय महिमापत रे ने प्रेस वार्ता में बताया कि आठ से 10 मार्च तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर आयोजित की जायेगी. शिविर में मातृत्व स्वास्थ्य एवं किशोरी स्वास्थ्य जांच के अलावा एचआइवी (एसटीआई/आरटीआई) तथा यक्ष्मा रोग […]
लातेहार. उपायुक्त राय महिमापत रे ने प्रेस वार्ता में बताया कि आठ से 10 मार्च तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर आयोजित की जायेगी. शिविर में मातृत्व स्वास्थ्य एवं किशोरी स्वास्थ्य जांच के अलावा एचआइवी (एसटीआई/आरटीआई) तथा यक्ष्मा रोग की भी जांच की जायेगी. कार्यक्रम का उदघाटन आठ मार्च को सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम से किया जायेगा. जबकि समापन कार्यक्रम 10 मार्च को अपराह्न दो बजे स्वास्थ्य उप केंद्र सरयू (गारू) में किया जायेगा. उपायुक्त ने बताया कि लातेहार सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ, चंदवा, मनिका एवं बरवाडीह में ब्रेस्ट एवं सरवाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जायेगी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ कन्हैया प्रसाद एवं डीपीएम जया रेशमा खाखा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




