आधार सीडिंग कार्य में तेजी लायें : डीसी

लातेहार. उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि आधार सीडिंग के काम मंे शिथिलता बरती जा रही है. इसमें तेजी लायें. उन्होंने इंदिरा आवास योजना के सॉफ्टवेयर अपडेट करने के काम मंे भी […]
लातेहार. उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि आधार सीडिंग के काम मंे शिथिलता बरती जा रही है.
इसमें तेजी लायें. उन्होंने इंदिरा आवास योजना के सॉफ्टवेयर अपडेट करने के काम मंे भी तेजी लाने की बात कही. प्रखंडों के कंप्यूटर ऑपरेटर तथा संबंधित कर्मियों को जिला मुख्यालय में शिविर लगा कर कार्य निबटाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने वैसी योजनाएं जो 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करा कर मुख्यालय को प्रतिवेदित करने एवं इंदिरा आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि लाभुक को देने का निर्देश दिया.
अधूरे पंचायत भवनों को भी पूरा कराने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया है. प्रखंडों में धोती-साड़ी वितरण कार्यक्रमों की वीडियो ग्राफी कराने तथा प्रतिमाह न्यूनतम 10 राशन दुकानों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया. राजस्व की समीक्षा करते हुए 31 मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश अंचल अधिकारियों को दिया गया. गरमी को लेकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी शकील जब्बार, परियोजना निदेशक आइटीडीए सत्येंद्र तिवारी, अपर समाहर्ता अनिल कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




