क्रिकेट टूर्नामेंट आठ से

Published at :03 Mar 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट आठ से

चंदवा. मुस्कान क्लब रक्सी (जमीरा) द्वारा आठ मार्च से रक्सी सरना मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. प्रवेश शुल्क 601 रुपये है. आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील प्रजापति ने बताया कि विजेता टीम को पांच हजार रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को तीन हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान किया […]

विज्ञापन

चंदवा. मुस्कान क्लब रक्सी (जमीरा) द्वारा आठ मार्च से रक्सी सरना मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. प्रवेश शुल्क 601 रुपये है. आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील प्रजापति ने बताया कि विजेता टीम को पांच हजार रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को तीन हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान किया जायेगा. इसके अलावा बेहतर खेल के लिए मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया जायेगा. टूर्नामेंट में प्रवेश के लिए 9905511731 पर संपर्क किया जा सकता है. ——-होली को लेकर बाजार में चहल-पहलचंदवा. रंगों के त्योहार होली को लेकर शहर की दुकानें सज गयी है. खाद्यान्न, कपड़ा, मिठाई समेत अन्य दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है. पर्व को लेकर घर जानेवाले लोगों से बस व पैसेंजर ट्रेन में भीड़ उमड़ रही है. …………………………………मौसम खराब, हल्की बूंदा-बांदी चंदवा. मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदला. दिन में हल्की बूंदा-बांदी हुई. हालांकि पिछले तीन दिन से आसमान में घने बादल छाये हैं. कभी बारिश तो कभी धूप से जन स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. पशु धनों की स्थिति भी खराब है. कुहरे से सब्जी की फसल मारी जा रही है. किसान परेशान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola