राष्ट्रीय लोक अदालत में नौ वाद का निष्पादन

लातेहार. पांच दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने किया. 24 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की कामना उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने की. उदघाटन सत्र में पीएलए चेयरमैन विनोद कुमार सिंह, सीजेएम कुमार दिनेश, एसीजेएम मो टी हसन, […]
लातेहार. पांच दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने किया. 24 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की कामना उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने की. उदघाटन सत्र में पीएलए चेयरमैन विनोद कुमार सिंह, सीजेएम कुमार दिनेश, एसीजेएम मो टी हसन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद, सचिव प्रदीप कुमार पांडेय, वरीय अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार, एके ठाकुर, वीणा सिन्हा आदि उपस्थित थे. वादों के निष्पादन के लिए पांच बेंच बनाये गये थे. कुल नौ वाद का निष्पादन किया गया. 12060 रुपये राजस्व की वसूली की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




