अपराध एवं उग्रवाद नियंत्रण की समीक्षा

Published at :23 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध एवं उग्रवाद नियंत्रण की समीक्षा

फ्लायर …डीजीपी ने की उच्च स्तरीय बैठकबैठक में पुलिस, सीआरपीएफ व आइबी के आला अधिकारी शामिल थे.प्रतिनिधि, लातेहारपुलिस महानिरीक्षक राजीव कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय स्थित सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन के मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ एवं आइबी के आला अधिकारी के अलावा लातेहार, गढ़वा, […]

विज्ञापन

फ्लायर …डीजीपी ने की उच्च स्तरीय बैठकबैठक में पुलिस, सीआरपीएफ व आइबी के आला अधिकारी शामिल थे.प्रतिनिधि, लातेहारपुलिस महानिरीक्षक राजीव कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय स्थित सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन के मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ एवं आइबी के आला अधिकारी के अलावा लातेहार, गढ़वा, पलामू, लोहरदगा एवं गुमला के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में अपराध एवं उग्रवाद नियंत्रण की समीक्षा की गयी. बैठक के बाद अधिकारियों ने पत्रकारों को इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज किया. सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जाना है. ज्ञात हो कि गत दिनों महुआडांड़ क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये छापामारी अभियान में पुलिस को माओवादियों के 13 घोड़े समेत कई सामग्री बरामद हुई थी. जानकार बताते हैं कि माओवादी इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक हैं और पुलिस को इसकी भनक लग गयी है. इसी को लेकर यह उच्च स्तरीय बैठक की गयी. जानकारी के अनुसार गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू व गढ़वा सीमा पर चौकसी बरतने एवं सघन छापामारी अभियान चलाने का निर्देश डीजीपी ने दिया है. बैठक में आइबी के अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण सूचनाएं पुलिस अधिकारियों को दी है, जिसे गोपनीय रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola