श्रीराम यज्ञ की तैयारी जोरों पर

22 फरवरी को निकलेगी कलश यात्राबरवाडीह. प्रखंड के केड पंचायत मुख्यालय में 22 फरवरी से आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है. यज्ञ को लेकर कमेटी गठित की गयी है. अध्यक्ष बिनेश्वर उरांव, सचिव भीखराज सिंह, उप सचिव प्रगास मिस्त्री, कोषाध्यक्ष नंद कुमार यादव, उप कोषाध्यक्ष ललन यादव, प्रचार मंत्री लालमन […]
22 फरवरी को निकलेगी कलश यात्राबरवाडीह. प्रखंड के केड पंचायत मुख्यालय में 22 फरवरी से आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है. यज्ञ को लेकर कमेटी गठित की गयी है. अध्यक्ष बिनेश्वर उरांव, सचिव भीखराज सिंह, उप सचिव प्रगास मिस्त्री, कोषाध्यक्ष नंद कुमार यादव, उप कोषाध्यक्ष ललन यादव, प्रचार मंत्री लालमन उरांव एवं जुलेश्वर राम, भंडार मंत्री राजदेव यादव व अशोक सिंह, पंडाल मंत्री ललन यादव व प्रभु यादव, संचार मंत्री सुदेशी सिंह, हरेश्वर उरांव, सुभाष लोहरा व राजेंद्र उरांव एवं सत्येंद्र यादव (रबदी), कामेश्वर भुइयां, अवधेश सिंह, प्रमोद सिंह संरक्षक बनाये गये हैं. जबकि आयोजन को लेकर सदस्य पहलवान सिंह, सुरेश यादव समेत केड व रबदी के ग्रामीण सक्रिय हैं. यज्ञ श्री 108 महंथ रामेश्वर दास (काशीघाट, जानकीबाग) के सान्निध्य में होगा. 22 फरवरी की सुबह कलश यात्रा व कलश स्थापना, 23 को यज्ञ आरंभ व प्रतिदिन प्रवचन व रासलीला होगा. दो मार्च को पूर्णाहुति, हवन व भंडारा किया जायेगा. यज्ञ के दौरान शैल मिश्रा (मानस कोकिला बनारस), अरुण शास्त्री (अयोध्या), विनोद पाठक (रोहतास) द्वारा प्रवचन व कीर्तन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




