कलश यात्रा के साथ वार्षिकोत्सव शुरू

20 लेट 3- कलश यात्रा के दौरान भजन गाती कलाकार.प्राचीन देवी मंडप का तीसरा वार्षिकोत्सवप्रतिनिधि, लातेहारशहर के बीचों बीच स्थित ठाकुर मुहल्ला में प्राचीन देवी मंडप का तीसरा वार्षिकोत्सव शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. पूर्वाह्न नौ बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें शामिल श्रद्धालु मुख्य पथ, काली मंदिर परिसर, […]
20 लेट 3- कलश यात्रा के दौरान भजन गाती कलाकार.प्राचीन देवी मंडप का तीसरा वार्षिकोत्सवप्रतिनिधि, लातेहारशहर के बीचों बीच स्थित ठाकुर मुहल्ला में प्राचीन देवी मंडप का तीसरा वार्षिकोत्सव शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. पूर्वाह्न नौ बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें शामिल श्रद्धालु मुख्य पथ, काली मंदिर परिसर, अंबाकोठी होते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित छठ घाट पहुंचे. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया. मुख्य यजमान विष्णु ठाकुर सपत्नीक थे. कलश यात्रा मंदिर परिसर पहंुचने पर आरती की गयी. प्रसाद का वितरण किया गया. कलश यात्रा के दौरान बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजन गाये. श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गये. प्रीति सिंह एवं रितेश ने कई भजन प्रस्तुत किये. कलश यात्रा में समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव निर्मल कुमार महलका, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल के अलावा रवींद्र कुमार चौरसिया, नागेश्वर ठाकुर, राजू अग्रवाल, सागर कुमार, धीरज कुमार, नितिन कुमार आदि शामिल थे. 21 फरवरी को दुर्गा सप्तशती पाठ एवं महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




