बिजली विहीन गांव बिजली से जोड़े जायेंगे : विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2015 10:04 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ : लातेहार विधायक प्रकाश राम ने शुक्रवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी ली. गणोशपुर, चमरेंगा, केरी, मुरपा, मारंगलोइया समेत अन्य गांवों में कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंच पायी है, उसे शीघ्र ही बिजली से जोड़ा जायेगा. […]
विज्ञापन
बालूमाथ : लातेहार विधायक प्रकाश राम ने शुक्रवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी ली. गणोशपुर, चमरेंगा, केरी, मुरपा, मारंगलोइया समेत अन्य गांवों में कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंच पायी है, उसे शीघ्र ही बिजली से जोड़ा जायेगा.
ग्रामीणों ने जजर्र सड़क को दुरुस्त कराने, पेयजल समस्या, इंदिरा आवास समेत कई अन्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. ढुलवाही के ग्रामीणों ने तेतरियाखाड़ कोलियरी में परिवहन के दौरान उड़ते धूलकण से निजात दिलाने की मांग की. श्री राम ने पीओ अवनीश कुमार से बात कर तीन दिन के अंदर पूरे बालूमाथ में तीन टाइम पानी छिड़काव कराने का निर्देश दिया है. विधायक के निर्देश के बाद पीओ ने 16 फरवरी से पानी छिड़काव पर सहमति जतायी. इस दौरान झाविमो जिलाध्यक्ष उमेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार, कृष्णा यादव, बबलू गुप्ता, कमलेश सिंह, दयाल यादव, बिहारी यादव, सोहराई भगत, विनीता टोप्पो, अबुल भाई, शेखर यादव, मो जुनैद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




