चंदवा में लेवी लेने आये दो उग्रवादी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2015 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा (लातेहार) : चंदवा पुलिस ने बुधवार की रात करीब 11.45 बजे सिकनी-केंदुवाही पथ पर निर्माणाधीन औरंगा नदी पुल के पास से लेवी मांगने पहुंचे दो सशस्त्र उग्रवादियों को धर-दबोचा. झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा (लोहा सिंह गुट) के संदीप खेरवार घाघरा (गुमला) व संजय नायक सोंस (चंदवा) पकड़े गये. अभय जी उर्फ किशोर नायक […]
विज्ञापन
चंदवा (लातेहार) : चंदवा पुलिस ने बुधवार की रात करीब 11.45 बजे सिकनी-केंदुवाही पथ पर निर्माणाधीन औरंगा नदी पुल के पास से लेवी मांगने पहुंचे दो सशस्त्र उग्रवादियों को धर-दबोचा.
झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोरचा (लोहा सिंह गुट) के संदीप खेरवार घाघरा (गुमला) व संजय नायक सोंस (चंदवा) पकड़े गये. अभय जी उर्फ किशोर नायक व राजू नायक सोंस (चंदवा) भागने में सफल रहे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बना कर छापामारी की एसडीपीओ रौशन गुड़िया व थानेदार उपेंद्र मंडल ने बताया कि सूचना पर पुलिस वहां घात लगा कर बैठी थी. चार उग्रवादी पुल के पास पैदल पहुंचे.
थानेदार मंडल ने संदीप खेरवार को धर-दबोचा. एसडीपीओ श्री गुड़िया ने संजय नायक को दौड़ा कर पकड़ा. तलाशी में उनके पास से देसी एके-47 व कारबाइन बरामद किया गया है. 770 रुपये नकद, दो मोबाइल सेट, कारतूस व चाबी का गुच्छा भी बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




