छिटपुट इलाकों में मनी मकर संक्रांति

लातेहार. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छिटपुट इलाकों में 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनायी गयी. अधिकांश जगहों पर 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनायी जायेगी. पंडित त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मनाया जायेगा. मकर संक्रांति को लेकर 14 जनवरी को लोगों को अहले सुबह शहर के विभिन्न जलाशयों […]
लातेहार. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छिटपुट इलाकों में 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनायी गयी. अधिकांश जगहों पर 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनायी जायेगी. पंडित त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मनाया जायेगा. मकर संक्रांति को लेकर 14 जनवरी को लोगों को अहले सुबह शहर के विभिन्न जलाशयों मे स्नान करते देखा गया. शहर से सटे ततहा गरम जल स्रोत में भी लोगों ने स्नान किया. हालांकि भीड़ कम थी. स्नान के बाद लोगों ने पूजा-अर्चना की. चूड़ा, गुड़, दही व तिलकुट का आनंद लिया. शहर के विभिन्न मंदिरों में भी बुधवार को भीड़ देखी गयी. थाना चौक स्थित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर मंे अहले सुबह से ही भक्तों की कतार लगी थी. सजी थी चूड़ा व तिलकुट की दुकान15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाये जाने के कारण 14 जनवरी को भी शहर के कई चौक-चौराहों पर चूड़ा, गुड़ व तिल से बनी खाद्य वस्तुओं की दुकानें सजी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




