बादाम लदे ट्रक में आग लगी

14 लेट-1- आग बुझाते दमकल कर्मीलातेहार. जिला मुख्यालय में एनएच-75 पर लैंपस कार्यालय के समीप बादाम लदे ट्रक (यूपी 78 सीएन-5678) में आग लग गयी. ट्रक ओडि़शा से कानपुर जा रहा था. जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने ट्रक पर लदे बोरों से धुआं निकलते देखा तो उसका पीछा किया. चालक को आग लगने की […]
14 लेट-1- आग बुझाते दमकल कर्मीलातेहार. जिला मुख्यालय में एनएच-75 पर लैंपस कार्यालय के समीप बादाम लदे ट्रक (यूपी 78 सीएन-5678) में आग लग गयी. ट्रक ओडि़शा से कानपुर जा रहा था. जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने ट्रक पर लदे बोरों से धुआं निकलते देखा तो उसका पीछा किया. चालक को आग लगने की जानकारी दी. ट्रक लैंपस कार्यालय के समीप रुका. इसके बाद भाजपा नेता राकेश कुमार दुबे एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. तत्काल दमकल कर्मी गोविंद राम, आलोक कुमार पांडेय व विनोद कुमार दमकल लेकर मौके पर पहंुचे. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया गया कि 11 हजार वोल्ट के तार की संपर्क में आ जाने के कारण ट्रक में आग लगी थी. थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह भी सदल बल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मंगलवार को भी बादाम लदा एक ट्रक एनएच-75 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. वह ट्रक भी कानपुर जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




