धूलकण से परेशान ग्रामीणों की बैठक आज

Published at :13 Jan 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
धूलकण से परेशान ग्रामीणों की बैठक आज

चंदवा. कोयले के धूलकण से परेशान प्रखंड के टुढ़ामू, अलौदिया व चंदवा के ग्रामीणों की बैठक हरैया बाजारटांड़ में 14 जनवरी को दोपहर बाद होगी. बैठक को लेकर 13 जनवरी को व्यापक प्रचार प्रसार किया गया. ज्ञात हो कि परसही, टुढ़ामू व टोरी प्लेटफार्म नंबर तीन पर कोयले का भंडारण व लोडिंग से उड़ते धूलकण […]

विज्ञापन

चंदवा. कोयले के धूलकण से परेशान प्रखंड के टुढ़ामू, अलौदिया व चंदवा के ग्रामीणों की बैठक हरैया बाजारटांड़ में 14 जनवरी को दोपहर बाद होगी. बैठक को लेकर 13 जनवरी को व्यापक प्रचार प्रसार किया गया. ज्ञात हो कि परसही, टुढ़ामू व टोरी प्लेटफार्म नंबर तीन पर कोयले का भंडारण व लोडिंग से उड़ते धूलकण से उक्त गांवों के लोग त्रस्त हैं. अलौदिया नाला पूरी तरह प्रदूषित हो गया है. पास के खेत में काली परत जमा हो गयी है. अब तक इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा ठोस पहल नहीं करने से लोग परेशान हैं. बैठक में संघर्ष की रणनीति तय की जायेगी. इसकी सूचना अंचलाधिकारी व थानेदार को दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola