याद किये गये जस्टिस एलपीएन शाहदेव

चंदवा. जस्टिस एलपीएन शाहदेव को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया गया. शनिवार को जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय रोल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. रोल गांव निवासी जस्टिस शाहदेव का 10 जनवरी 2012 को रांची में […]
चंदवा. जस्टिस एलपीएन शाहदेव को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया गया. शनिवार को जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय रोल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. रोल गांव निवासी जस्टिस शाहदेव का 10 जनवरी 2012 को रांची में निधन हो गया था. उनके निधन के बाद रोल गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का नाम जस्टिस एलपीएन शाहदेव कर दिया गया है. कार्यक्रम में शिक्षकों व अभिभावकों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर सतपाल घटवार, हरिवंश प्रजापति, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, लाल अजीत नाथ शाहदेव, लाल उदित नाथ शाहदेव, लाल दीपक नाथ शाहदेव, प्रधानाध्यापक रंदन मुंडा, पुष्पा टोप्पो, आशिष सिंह, दीपक प्रजापति, रामेंद्र प्रसाद, राजेश यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




