समाहरणालय में सन्नाटा

लातेहार : उपायुक्त आराधना पटनायक के अवकाश में चले जाने के बाद से समाहरणालय परिसर मे सन्नाटा पसर गया है. समारहणालय में न सिर्फ अधिकारी व कर्मचारी वरन आम लोगों की आवाजाही भी कम दिखायी पड़ रही है. हालांकि पलामू उपायुक्त मनोज कुमार ने लातेहार का अतिरिक्त पदभार ग्रहण करने के बाद गत शुक्रवार को […]
लातेहार : उपायुक्त आराधना पटनायक के अवकाश में चले जाने के बाद से समाहरणालय परिसर मे सन्नाटा पसर गया है. समारहणालय में न सिर्फ अधिकारी व कर्मचारी वरन आम लोगों की आवाजाही भी कम दिखायी पड़ रही है.
हालांकि पलामू उपायुक्त मनोज कुमार ने लातेहार का अतिरिक्त पदभार ग्रहण करने के बाद गत शुक्रवार को जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना था. समाहरणालय के विभिन्न कोषांगों में अधिकारी व कर्मचारियों के नहीं आने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




