पारा 3.6 पर, ठिठुर रहे लोग

Published at :27 Dec 2014 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
पारा 3.6 पर, ठिठुर रहे लोग

अलाव की व्यवस्था नाकाफी, अब तक नहीं हुआ कंबल वितरणप्रतिनिधि, चंदवाप्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया. यह अब तक का रिकार्ड बताया जा रहा है. स्थानीय लाह बीज फार्म से आंकड़े लिये गये हैं. इधर, ठंड से ग्रामीण इलाकों के लोग परेशान […]

विज्ञापन

अलाव की व्यवस्था नाकाफी, अब तक नहीं हुआ कंबल वितरणप्रतिनिधि, चंदवाप्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया. यह अब तक का रिकार्ड बताया जा रहा है. स्थानीय लाह बीज फार्म से आंकड़े लिये गये हैं. इधर, ठंड से ग्रामीण इलाकों के लोग परेशान हैं. जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित स्थानों पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है. हालांकि हिंडालको द्वारा टोरी स्टेशन, नेताजी सुभाष चौक व मेन रोड में अलाव की व्यवस्था की गयी है. लोगों ने इसे नाकाफी बताया है. वहीं अब तक गरीब-असहायों के बीच कंबल का वितरण नहीं किया जा सका है. सुबह देर तक कोहरा छाया रह रहा है. आठ बजे के बाद ही लोग घर से निकल रहे हैं. वहीं ठंड से शाम सात बजे के बाद शहर में सन्नाटा पसर जा रहा है. बुजुर्गों की मानें तो 10 वर्ष के बाद इस तरह की ठंड पड़ रही है. कोहरे की मार से रेल व यात्री बसों की रफ्तार धीमी पड़ गयी है. हटिया-पठानकोट-जम्मूतवी एक्सप्रेस नित्य छह-सात घंटे विलंब से चल रही है. ठंड का सब्जी की खेती पर भी बुरा असर पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola