आधार कार्ड बनाने में राशि की उगाही का आरोप

लातेहार. सदर प्रखंड के मानिकपुर ग्राम में आधार कार्ड बनाने में ग्रामीणों से 100 रुपये लेने की शिकायत प्राप्त हुई है. ग्रामीणों के अनुसार प्रज्ञा केंद्र के ऑपरेटर द्वारा नाजायज राशि की वसूली की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मानिकपुर गांव के फनी राम के घर में आधार कार्ड बनाया जा रहा है. […]
लातेहार. सदर प्रखंड के मानिकपुर ग्राम में आधार कार्ड बनाने में ग्रामीणों से 100 रुपये लेने की शिकायत प्राप्त हुई है. ग्रामीणों के अनुसार प्रज्ञा केंद्र के ऑपरेटर द्वारा नाजायज राशि की वसूली की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मानिकपुर गांव के फनी राम के घर में आधार कार्ड बनाया जा रहा है. यहां ऑपरेटर अभय कुमार व विपिन कुमार तथा मकान मालिक के पुत्र योगेंद्र राम की मिलीभगत से ग्रामीणों से राशि वसूली जा रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रज्ञा केंद्र के जिला समन्वयक एफ आलम ने कहा कि आधार कार्ड बनाना प्रज्ञा केंद्र का काम नहीं है. अगर कोई पैसा लेकर आधार कार्ड बनाता है, तो ग्रामीण इसकी शिकायत करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




