दूसरे चरण को भी सफल बनायें

22 लेट-3- बैठक में प्रधान जिला जज व अन्य अधिकारीराष्ट्रीय लोक अदालत के दूसरे चरण को लेकर बैठक, प्रधान जिला जज ने कहा10 जनवरी को होगा आयोजनप्रतिनिधि, लातेहारराष्ट्रीय लोक अदालत के दूसरे चरण के आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. श्री वैश्य ने […]
22 लेट-3- बैठक में प्रधान जिला जज व अन्य अधिकारीराष्ट्रीय लोक अदालत के दूसरे चरण को लेकर बैठक, प्रधान जिला जज ने कहा10 जनवरी को होगा आयोजनप्रतिनिधि, लातेहारराष्ट्रीय लोक अदालत के दूसरे चरण के आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. श्री वैश्य ने कहा कि छह दिसंबर को संपन्न प्रथम चरण की राष्ट्रीय लोक अदालत की भांति 10 जनवरी को दूसरे चरण की लोक अदालत को भी सफल बनाने की जरूरत है. इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना है. बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की. प्राधिकार के सचिव मो तौफिकुल हसन ने कहा कि इस आयोजन को लेकर सभी स्तर से सम्मन जारी किया जा चुका है. अधिवक्ता संघ के सचिव प्रदीप कुमार पांडेय ने सहयोग करने का आश्वासन दिया. अधिवक्ता संजय कुमार व सुनील कुमार ने वन विभाग से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निबटाने की अपील की. स्थायी लोक अदालत के प्रभारी चेयरमैन लाल जन्मेजय नाथ शाहदेव ने कहा कि उनके स्तर से लगभग पांच हजार सम्मन निर्गत किया जा चुका है. मामलों को उच्च प्राथमिकता के आधार पर निबटाया जायेगा. स्थायी लोक अदालत की सदस्य वीणा सिन्हा ने कहा कि इस आयोजन से समाज के हर तबके के लोगों को लाभ होता है. बैठक में अधिवक्ता प्रमेंद्र कुमार पांडेय, श्रम अधीक्षक, एसबीआइ शाखा के मुख्य प्रबंधक बी पाठक, सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक समेत कई बीमा कंपनियों के प्रबंधक एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता केएन ओहदार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




