पोचरा, डुरुआ स्टेशन व कनवाही की टीम जीती

लातेहार. सुभाष चंद्र बोस क्लब के तत्वावधान में आयोजित नौवीं डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में पोचरा क्रिकेट क्लब ने होटवाग क्रिकेट क्लब को 22 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पोचरा की टीम निर्धारित ओवर में 101 रन बनायी. अभिषेक लाल ने सर्वाधिक 61 रन बनाये. जवाबी पारी […]
लातेहार. सुभाष चंद्र बोस क्लब के तत्वावधान में आयोजित नौवीं डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में पोचरा क्रिकेट क्लब ने होटवाग क्रिकेट क्लब को 22 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पोचरा की टीम निर्धारित ओवर में 101 रन बनायी. अभिषेक लाल ने सर्वाधिक 61 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी होटवाग की पूरी टीम 78 रन पर ढेर हो गयी. दूसरे मैच में डुरुआ स्टेशन ने सरना टोली को 120 रन के बड़े अंतर से हराया. जबकि तीसरे मैच में कनवाही ने तरवाटांड़ को पराजित किया. मौके पर संस्था के सचिव अनूप कुमार के अलावा लाल आशीष नाथ शाहदेव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




