क्रिसमस गैदरिंग में कई कार्यक्रम

21 चांद 2… नृत्य प्रस्तुत करते विश्वासी.चंदवा. स्थानीय ख्रीस्त राजा मध्य सह उच्च विद्यालय परिसर स्थित कैथोलिक चर्च में रविवार को फादर मोरिस टोप्पो की अगुवाई में मिस्सा अनुष्ठान हुआ. इसके बाद क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कैथोलिक कलीसिया द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. टुढ़ामु को प्रथम, चिरो को द्वितीय व […]
21 चांद 2… नृत्य प्रस्तुत करते विश्वासी.चंदवा. स्थानीय ख्रीस्त राजा मध्य सह उच्च विद्यालय परिसर स्थित कैथोलिक चर्च में रविवार को फादर मोरिस टोप्पो की अगुवाई में मिस्सा अनुष्ठान हुआ. इसके बाद क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कैथोलिक कलीसिया द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. टुढ़ामु को प्रथम, चिरो को द्वितीय व हॉस्टल की छात्राओं को तृतीय पुरस्कार मिला. शिवा टोली, सरोज नगर, कुसुम टोली, गेरूवा गढ़ा, चोरझरिया, ख्रीस्त राजा विद्यालय, कैथोलिक महिला सभा, पारिस ब्रदर द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. फादर टोप्पो ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु के आदर्शों को अपनायें. यही शांति का मार्ग है. मौके पर फादर अलफोंस, फादर रेजी के अलावे स्टेफन मिंज, फुलजेंसिया बेक, सुमित टोप्पो, जीवन लता कुजूर समेत बड़ी संख्या में विश्वासी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




