बेटा-बेटी में भेद गलत : रीना

Published at :20 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बेटा-बेटी में भेद गलत : रीना

लातेहार. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने कहा कि बेटा और बेटी में भेद करना गलत है. आज बेटी को बोझ समझा जाता है. यही कारण है कि कन्या भू्रण हत्या की घटनाओं में काफी वृद्धि आयी है. रीना कुमारी सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावागढ़ में कानूनी जागरूकता शिविर को संबोधित कर […]

विज्ञापन

लातेहार. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने कहा कि बेटा और बेटी में भेद करना गलत है. आज बेटी को बोझ समझा जाता है. यही कारण है कि कन्या भू्रण हत्या की घटनाओं में काफी वृद्धि आयी है. रीना कुमारी सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावागढ़ में कानूनी जागरूकता शिविर को संबोधित कर रही थी. उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जाती है. लेकिन जागरूकता के अभाव में लाभ नहीं मिल पाता है. मौके पर विधि परिवीक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने शिक्षा का अधिकार कानून, बाल श्रम, दहेज प्रथा, डायन बिसाही प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी. शिविर में सुरेंद्र पासवान, जिरवतीं कुजूर, अर्जुन पाठक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola