पेंशनरों को हर संभव मदद : उप प्रबंधक

19 चांद 1 : पारस नाथ को सम्मानित करते लोग.एसबीआइ शाखा ने पेंशनर समाज को 10 कुरसी प्रदान कियाचंदवा. भारतीय स्टेट बैंक चंदवा शाखा के उप प्रबंधक बड़ाइक रवींद्र कुमार ने कहा कि पेंशनरों को हर संभव मदद दी जायेगी. वह झारखंड राज्य पेंशनर समाज के चंदवा कार्यालय में आयोजित समारोह में बोल रहे थे. […]
19 चांद 1 : पारस नाथ को सम्मानित करते लोग.एसबीआइ शाखा ने पेंशनर समाज को 10 कुरसी प्रदान कियाचंदवा. भारतीय स्टेट बैंक चंदवा शाखा के उप प्रबंधक बड़ाइक रवींद्र कुमार ने कहा कि पेंशनरों को हर संभव मदद दी जायेगी. वह झारखंड राज्य पेंशनर समाज के चंदवा कार्यालय में आयोजित समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने बैंक की ओर से पेंशनर समाज को 10 कुरसी प्रदान की. समाज के वरिष्ठ सदस्य पारस नाथ चौधरी को 82 वें जन्म दिन पर सम्मानित किया. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राघो तिवारी व संचालन सचिव कृष्ण महतो ने किया. समाज के जिला सचिव नरेश सिंह ने बैंक की कार्य प्रणाली की सराहना की. जिला अध्यक्ष बौधू महतो व महा सचिव राम नरेश सिंह ने पेंशनरों की समस्या व उसके निदान पर चर्चा की. मौके पर केशव लाल चावड़ा, भुनेश प्रसाद, उमेश नारायण सिंह, एसबीआइ के रंजीत सोय के अलावे कामेश्वर प्रसाद, केदार सिंह, धनेश्वर सिंह, महेश्वरी सिंह, रामदेनी सिंह, विक्टर तिर्की, द्रौपदी देवी, फुलमनी गुडि़या, फुलवंती एक्का, अंतोनी बारला, पार्वती देवी, अनिता सिन्हा, शांति देवी, कलावती देवी, सुभद्रा देवी, मेरी अष्टेला मिंज समेत बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




