सीओ ने दिये कई निर्देश

बरवाडीह. अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक में कई निर्देश दिये. गढ़वा जिला अंचल कार्यालय में अगलगी से कार्यालय के सामान जलने की घटना से सबक लेते हुए अंचल कार्यालय के सभी कक्ष में लकड़ी का अलमीरा हटा कर स्टील अलमीरा रखने का निर्णय लिया गया. ताकि अगलगी जैसी घटना में कार्यालय […]
बरवाडीह. अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक में कई निर्देश दिये. गढ़वा जिला अंचल कार्यालय में अगलगी से कार्यालय के सामान जलने की घटना से सबक लेते हुए अंचल कार्यालय के सभी कक्ष में लकड़ी का अलमीरा हटा कर स्टील अलमीरा रखने का निर्णय लिया गया. ताकि अगलगी जैसी घटना में कार्यालय के सामान बचाया जा सके. सीओ ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत भवन की साफ-सफाई पर भी जोर दिया. कहा कि कर्मचारी भवन के आसपास की सफाई कराते रहे. इसके अलावे अंचल नजारत व अन्य भवनों की सफाई की भी बात कही. मौके पर अंचल निरीक्षक राजकुमार प्रसाद, चार्ल्स गिद्ध, भीम प्रसाद, महिमा तिवारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




