लीड..आधार कार्ड बनवाने पहुुंचे थे लोग, प्रज्ञा केंद्र पर जड़ा था ताला

Published at :18 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
लीड..आधार कार्ड बनवाने पहुुंचे थे लोग, प्रज्ञा केंद्र पर जड़ा था ताला

तसवीर-18 लेट-9-प्रज्ञा केंद्र मंे विरोध करते ग्रामीण)* डीडीसी ने कहा शिविर लगा कर बनेगा आधार कार्डहेडलाइन…ग्रामीणों ने हंगामा मचाया लातेहार. सदर प्रखंड स्थित प्रज्ञा केंद्र गुरुवार को बंद रहने पर ग्रामीणांे ने जम कर हंगामा किया. ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय, लातेहार स्थित प्रज्ञा केंद्र में मंगलवार एवं गुरुवार को आधार कार्ड बनाया जाता है. […]

विज्ञापन

तसवीर-18 लेट-9-प्रज्ञा केंद्र मंे विरोध करते ग्रामीण)* डीडीसी ने कहा शिविर लगा कर बनेगा आधार कार्डहेडलाइन…ग्रामीणों ने हंगामा मचाया लातेहार. सदर प्रखंड स्थित प्रज्ञा केंद्र गुरुवार को बंद रहने पर ग्रामीणांे ने जम कर हंगामा किया. ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय, लातेहार स्थित प्रज्ञा केंद्र में मंगलवार एवं गुरुवार को आधार कार्ड बनाया जाता है. इसे लेकर गुरुवार को तकरीबन 400 की संख्या में प्रखंड के विभिन्न गांवों के ग्रामीण यहां आये हुए थे. लेकिन प्रज्ञा केंद्र बंद देख कर ग्रामीण भड़क उठे और गोलबंद होकर प्रज्ञा केंद्र के सामने नारेबाजी करने लगे. कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रज्ञा केंद्र का आपरेटर भूसूर पंचायत में आधार कार्ड बनाता है और प्रति आधार कार्ड पर वसूली की जाती है. इस कारण वह प्रखंड कार्यालय से अधिक भूसूर पंचायत को समय देता है.वहीं ग्रामीण आक्रोश भरे लहजे में कहते हैं आधार कार्ड नहीं रहने के कारण डीलर राशन नहीं देने की धमकी देता है, तो दूसरी ओर आधार कार्ड जब वे बनवाने आते हैं, तो केंद्र बंद रहता है. बाद में ग्रामीणों ने इसे लेकर उप विकास आयुक्त शकील जब्बार से मुलाकात की और केंद्र बंद रहने की शिकायत की. उप विकास आयुक्त ने इसे गंभीर बात बताया और आगामी दिनों में शिविर लगा कर आधार कार्ड बनवाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola